Thursday, February 12, 2026

ग़ैन

कुछ ऐैन हुए कुछ ग़ैन हुए 
बस यूं समझो बेचैन हुए 


दो चार जो बीते उसके संग
उन लमहों के कौनैन हुए 


दो चार जो लिखनेवाले थे
आगे पीछे सब बैन हुए 


कुछने नेहरू को गाली दी
बाकी नेहरू के फैन हुए 


देखे क्या क्या फ़ितने मुशफ़िक़
आवाराकुन जब नैन हुए


__
अनंत ढवळे